स्थान खोंगापानी
जिला कोरिया छत्तीसगढ़
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°′°°°°
विषय जहाज
*************
शीर्षक हवाई जहाज
आसमान से बातें करता दूर दिगांतर में,
हौसले बुलंद कर उड़े वायु वेग से।
बचपन में कागज से बनाए कितने ही जहाज
देखने को दौड़ पड़ते जब कान में आते इसके आवाज।
पंखों की संतुलन से करते हवा से बातें
गति इसके अतुल्य विविध रूपों में आते।
समुद्र,घाटी,पर्वत नदिया कोई न बाधा बनते
अपनी मंजिल पाने को राह बनाते जाते।
अपना स्थान सर्वोपरि बनाकर रखें हर हाल
गरज- तर्ज कर बातें कर पहुंचे गंतव्य स्थान।
देश विदेश में सैर कराते मन को मिलाते जहाज
बच्चे बूढ़े सभी के ख्वाब में शामिल जहाज पर सवार।
::::::::::::::::::::::::::::::::
Nice
ReplyDelete