Friday, April 16, 2021

रीता चटर्जी की रचना- जहाज़

रचनाकार रीता चटर्जी
स्थान खोंगापानी
जिला कोरिया छत्तीसगढ़
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°′°°°°
विषय जहाज
*************
शीर्षक हवाई जहाज

आसमान से बातें करता दूर दिगांतर में,
हौसले बुलंद कर उड़े वायु वेग से।

बचपन में कागज से बनाए कितने ही जहाज
देखने को दौड़ पड़ते जब कान में आते इसके आवाज।

पंखों की संतुलन से करते हवा से बातें
गति इसके अतुल्य  विविध रूपों में आते।

समुद्र,घाटी,पर्वत नदिया कोई न बाधा बनते
अपनी मंजिल पाने को राह बनाते जाते।


अपना स्थान सर्वोपरि बनाकर रखें हर हाल
गरज- तर्ज कर बातें कर पहुंचे गंतव्य स्थान।

देश विदेश में सैर कराते मन को मिलाते जहाज
बच्चे बूढ़े सभी  के ख्वाब में शामिल जहाज पर सवार।


::::::::::::::::::::::::::::::::

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...