Monday, February 15, 2021

गोमती सिंह की रचना- बसंत

रचनाकार-गोमती सिंह
जिला-कोरबा छ.ग.
विषय-बसंत पंचमी
विधा-कविता
शीर्षक- सरस्वती जी की वंदना
---------प्रेरित कर माँ सरस्वती ! 
वेदना मेरी मुखरित हो जाए ।
अश्रुपूरित आँखों को मेरी,
         सपनों की मंजिल मिल जाए ।
नीर बहाती इन आँखों को,
            सपनों की सुरमा मिल जाए ।
अरमानों के परवाजों को ,
             साहस की.पंखी मिल जाए ,
पिंजरे की तोता न बन कर,
         नील गगन की हंसा बन जाए ।
अवसाद भरे मेरे मन में माँ! 
       उत्साह, उमंग की लहरें भर जाए।
ज्ञान कलश मुझे दे दो माँ !
      मेरे मन की घोर तिमिर मिट जाए ।
नींब में मेरी वास करो माँ !
        लेखनी मेरी आबाद हो जाए ।
प्रेरित कर माँ सरस्वती! 
           वेदना मेरी मुखरित हो जाए ।
       ।।इति।।
    " गोमती सिंह"
    कोरबा, छ.ग.

1 comment:

  1. बहुत सुंदर कविता,ज्ञान की देवी मां सरस्वती से ज्ञान और प्रकाश की वंदना बहुत सुंदर शव्दों में की गई है।

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...