ग्राम - दुर्गापुर ( कौशाम्बी, उ. प्र )
पिन कोड - 21 22 18
संपर्क सूत्र - 916387057625
शीर्षक - दीप जलाओ
विधा - कुण्डलिनी
( 1 )
दीप जलाओ जब कभी, तमस बढ़े चहुँओर।
उर में है विश्वास तो, होगी नूतन भोर।।
होगी नूतन भोर, सभी को मिल समझाओ।
करिए एक प्रयास, सदन में दीप जलाओ।।
( 2 )
दीप जलाओ ज्ञान का, मिटे तमस अज्ञान।
आरक्षण को भूल कर, हो प्रतिभा का मान।।
हो प्रतिभा का मान, गधों को घास खिलाओ।
अश्व रहे बस अश्व, सभी ये दीप जलाओ।।
( 3 )
दीप जलाओ मिल सभी, दूर करो अज्ञान।
बेटा- बेटी को मिले, शिक्षा एक समान।।
शिक्षा एक समान, विसंगति सभी भगाओ।
जले ज्योति से ज्योति, सभी मिल दीप जलाओ।।
अच्छे मुक्तक हैं। शुभकामनाएं।
ReplyDelete