लखीमपुर खीरी उ०प्र०
"कुंडलिया छंद"
9919881145
'कुंडलिया'
कोरोना पर ना करें, आप अनर्गल बात।
जरा सोचकर देखिए, नाजुक हैं हालात।
नाजुक हैं हालात, रोग बढ़ता ही जाए।
मिले न कोई तोड़, कहर यह कैसा ढाए।
कहता 'शिव' दिव्यांग, धैर्य अपना मत खोना।
अटल हमारी जीत, हार निश्चित कोरोना।।01
डर के कारण लोग सब, गृह में बंद तमाम।
तब दुख हरने देश का, वीर कर रहें काम।
वीर कर रहें काम, दाँव पर जान लगाए।
भूल सभी आराम, वो निज कर्तव्य निभाएं।
कहता 'शिव' दिव्यांग, किया तन प्रभु ने धारण।
बनें चिकित्सक वीर स्वयं जो जग के कारण।।
शिवेन्द्र मिश्र 'शिव'
No comments:
Post a Comment