Monday, April 13, 2020

उत्तरप्रदेश से आलोक मिश्र "मुकुन्द" की रचना

नाम - आलोक मिश्र "मुकुन्द"
ग्राम - दुर्गापुर ( कौशाम्बी, उ. प्र )
पिन कोड - 21 22 18
संपर्क सूत्र -  916387057625
शीर्षक - दीप जलाओ
विधा - कुण्डलिनी

( 1 )

दीप जलाओ जब कभी, तमस बढ़े चहुँओर।
उर  में  है  विश्वास  तो, होगी  नूतन  भोर।।
होगी नूतन भोर, सभी को मिल समझाओ।
करिए एक प्रयास, सदन में दीप जलाओ।।

( 2 )

दीप जलाओ  ज्ञान का, मिटे तमस अज्ञान।
आरक्षण को भूल कर, हो प्रतिभा का मान।।
हो प्रतिभा का मान, गधों को घास खिलाओ।
अश्व  रहे  बस अश्व, सभी  ये दीप जलाओ।।

( 3 )

दीप जलाओ मिल सभी, दूर करो अज्ञान।
बेटा- बेटी  को मिले, शिक्षा  एक समान।।
शिक्षा एक समान, विसंगति सभी भगाओ।
जले ज्योति से ज्योति, सभी मिल दीप जलाओ।।

1 comment:

  1. अच्छे मुक्तक हैं। शुभकामनाएं।

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...