Wednesday, December 11, 2019

झारखण्ड से डॉ अलका कुमारी की रचना भाई

नाम डॉ अलका कुमारी 
राज्य -(झारखंड )रांची 
 शीर्षक-भाई
 संपर्क -
           *भाई*


ये जो भाई है 
बहना के प्यार की कमाई है। 
 नखरे बहन के, 
भाई ने ही बखूबी उठाई है। 
आपस की लड़ाई झगड़े, 
 आपस के नोकझोंक, 
बड़े भाई की रोक टोक
हैं उनके प्यार की परिभाषा, 
 यह प्यार ही है कुछ जुदा सा। 


पिता की परछाई है भाई। 
एक सच्चा दोस्त है भाई
बहना जो कभी रूठे, 
उसे मनाता है भाई। 
 पापा के बाद
सारी जिम्मेदारियां उठाता है भाई।
नटखटता ,मधुरता ,
गंभीरता, चंचलता 
 इन सभी का समावेश है भाई। 


बहनों के आँख का तारा है
उसका सहारा है। 
प्यार  एक दूसरे से  करते है।
बिना कहे ही
सारी फरमाइशे पूरी करता है। 
हंसी- मजाक, रूठना -मनाना
ये बचपन की अठखेलियाँ। 
यही है  इस रिश्ते की गहराईयां।

       ✍ डॉ अलका कुमारी 
       (झारखंड) रांची✍

3 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...