Friday, November 1, 2019

छत्तीसगढ़ से कवि सुधांशु श्रीवास्तव "जीत" की रचना- जब तुम मेरा साथ छोड़ जाओगे

कवि- सुधांशु श्रीवास्तव "जीत"
राज्य- दुर्ग, छत्तीसगढ़
सम्पर्क- 9691147957
शीर्षक- जब तुम मेरा साथ छोड़ जाओगे


    *** जब तुम मेरा साथ छोड़ जाओगे***
एक अनकही सी बात छोड़ जाओगे,
एक अधूरी सी साँस छोड़ जाओगे।
एक कसक की सौगात छोड़ जाओगे,
जब तुम मेरा साथ छोड़ जाओगे।।
कोई रिश्ता दिल को चुभाता रहेगा,
कोई हर पल दिल जलाता रहेगा।
आखिरी मुलाकात छोड़ जाओगे,
जब तुम मेरा साथ छोड़ जाओगे।।
चाहे उठे दिल में गमों का तूफ़ान,
होठों पे पाओगे हमेशा मुस्कान।
कैसा अजब नकाब छोड़ जाओगे,
जब तुम मेरा साथ छोड़ जाओगे।।
मुलाकात की तहज़ीब भूल जाएंगे,
किसी से मिलकर खुश कम हो पायेंगे।
सपनों से महरूम रात छोड़ जाओगे,
जब तुम मेरा साथ छोड़ जाओगे।।
आँखों में आँसुओं की तलाश मानता हूँ
खुद को पेड़ से टूटा पलाश मानता हूँ।
"जीत" के लिए काश छोड़ जाओगे,
जब तुम मेरा साथ छोड़ जाओगे।।
                                 सुधांशु श्रीवास्तव "जीत"

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...