Friday, November 1, 2019

छतीसगढ़ से कवि अनिलशुक्ल की रचना- छठी मइया

कवि_अनिलशुक्ल
शीर्षक_छठी मइया
सम्पर्क_7828501850
स्थान_जगदलपुर छतीसगढ़


हम है  बड़े  दीन हीन निपट
हमारे ओर भी कृपा करो मइया छठ।
तुममें है हमारा अगाध आस्था
मइया थोड़ी कृपा करना भक्तों की वास्ता।
सबकी मनोकामना तुम पूर्ण
करती।
सभी की खाली गोदी भरती।
हमपे भी कृपा पिटारा खोलो
आओ सब जय छ्ठी मइया
बोलो।
हम भी हैं  मइया आपसे है आस्था लगाये।
बड़ी श्रद्धा से है नहाय खाय
हमारी भी छठी मइया मनोकामना पूर्ण करना
बड़े मनोयोग से किया मइया
खरना।
देना न मइया हमें भूलाये
हम भी दवरी में लिये हैं फलफूल सजाये।
कल शाम का है मइया इन्तजार।
जब होगी सूर्य देवता के अर्घ्य
से आपकी कृपा का बौछार
भक्ति में डूबा मइया तेरा
पूरा संसार ।
खुशबू से महके सारे ओर घी से सराबोर मइया का प्रसाद
ठेकुआ।
मइया कृपा बनाये रक्खो हम
तो तुम्हारे बबुनी बबुआ।
दो आशीर्वाद छ्ठी मइया
जब तक उम्र रहे तब तक
पूजूँ चाहे हो जाऊं मैं बूढ़ी
अइया।
कह अनिलशुक्ल तेरा उपासना करना महान हैं
कर सदैव कृपा छठी मइया
हम सब तेरे सन्तान हैं।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...