जिला- दुर्ग
राज्य- छतीसगढ़
विषय- खुशबू
शीर्षक- रिश्तों की सौंधी खुशबू
सम्पर्क- 7974631529
अपनापन, प्यार जहाँ हो ,
जहाँ परिवार में बड़ों का सम्मान हो
रिश्तों की सौंधी खुशबू हो
काश ऐसा हर परिवार हो l
पर लोगों को लगता है यही
छोटा परिवार सुखी, होता है
माता पिता अब जायेंगे कहाँ,
वृद्धाश्रम क्यों होता है l
वृद्धाश्रम में माता पिता रहे
कहाँ गर्व की बात है,
वो तो हमेशा दिल में रहे
हर दिन पर्व की बात है l
प्रिया गुप्ता
भिलाई
No comments:
Post a Comment