Saturday, August 31, 2024

मुंगेली से अरूणा अग्रवाल की रचना- अपने

कवि श्रीमती अरूणा अग्रवाल। 
जिला,मुंगेली,
राज्य, छःगः,
विषय, अपने,
शीर्षक, अपने,
विधा कविता,
मोबाइल नंबर, 9981830087,


अपनों से जीवन सुखद
नहीं अपने तो है व्यर्थ
अपने सुख-दुख साथी
इनसे जीवन,मधुमासी।।

दुख में पता अपनों का,
किसने निभाया साथ,
बात तो सब करते पर
साथ देनेवाला,है मनोहर।।

अपनों से पर्वपर्वाणि है
गुलजार,खुशहाल भी,
इनके रहने पर जिंदगी
अपने आप है मयकशी।।

अपनों को दो समय भी
अहमियत अरु यथावत
ताकि सानिध्य मिलेगा
जब हमें उनकी जरूरत।।

अपने पराये पहचान,
दुख के समय,होता,
अपनों का कर सस्मान
इनसे जीवन है वृन्दावन।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...