जिला: रायपुर ।
राज्य: छत्तीसगढ़ ।
विषय: अपने ।
शीर्षक: अपने ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
मोबाइल: 6264189643 ।
दिनांक: 28/8/2024,बुधवार ।
=======÷÷÷÷÷=====
अपने
******
जमाने में किसको कहें अपने---
और किसको कहें पराये ।
वक़्त पर जो साथ देवे ---
इसे ही अपनापन हम कहते ।
जन्म से मरने तक अपने साथ हो--
हर कष्ट भी, हँसते-हँसते कट जाते ।
अपने लोग,अपना वतन में रहते--
उसमें देशभक्ति व प्रेम भाव से रहते ।
जहाँ मिले ममता की छाँव--
वो ठौर,वहाँ के लोग, अपने लगते ।
मानवता का व्यवहार सबसे जोड़े--
अपने में मस्त रहे जो,खोते हैं रिश्ते ।
सफर में अपनापन जताकर--
लुटेरे आपको सहज ही लूट लेते ।
बेसहारा को जब सहायता मिलती--
अजनबीे होकर भी,अपने लगते ।
जो इंसान अपनों से धोखा खा जाते--
दुनिया में वे फूँक-फूँककर पाँव रखते।
====%%%====
मौलिक रचना, बोरियकला, रायपुर ।
********=======*******
No comments:
Post a Comment