ग्राम व पोस्ट पटेवा
जिला राजनांदगांव
राज्य छत्तीसगढ़
विषय कीमत
शीर्षक कीमत
विधा कविता
मोबाइल नंबर 9165674670
1 साल कि कीमत वह विद्यार्थी जानता है।
जो किसी कारण वश असफल हो जाता है।।
एक माह कि कीमत वह मां जानती है ।
जो विधि अनुसार आठ माह कि बच्चे को जन्म देती है ।।
एक सप्ताह कि कीमत एक समाचार संपादक जानता है ।
जो समय निकल जाने के बाद समाचार नहीं लगा पाता।।
एक दिन कि कीमत वह दिहाड़ी मजदूर जानता है ।
जो मजदूरी नहीं मिलने पर पूरे परिवार भूखे ही सो जाते हैं ।।
1 घंटे कि कीमत सिकंदर जानता है ।
जिन्होंने आधा राज्य देकर मौत को टालने की आग्रह किया था।।
1 मिनट कि कीमत वह
भाग्यशाली व्यक्ति जानता है।
जो 1 मिनट पहले दुर्घटना से बचता है ।।
एक सेकंड कि कीमत वह धावक जानता है ।
जो स्वर्ण पदक से चूक जाते है।।
जो समय की कीमत करता है।
समय उसकी कीमत करता है।।
No comments:
Post a Comment