जिला: रायपुर ।
राज्य:छत्तीसगढ़ ।
विषय: कीमत ।
शीर्षक: समय की कीमत ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
********^^^^^^***********
समय की कीमत
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
समय बहुत बलवान होता है--
इसकी कीमत को पहचाने ।
समय की कीमत--
होती है, समय के साथ-साथ ।
बुद्धि की कीमत होती है सदा--
गुणीजनों, विद्वजनों के साथ ।
गुणवत्ता युक्त वस्तुओं का मोल--
हमेशा ही अच्छी कीमत में होती है ।
विचारावान, चिंतनशील व्यक्ति ही--
अपने विचारों की कीमत जानता है ।
पानी की कीमत तो --
एक प्यासा व्यक्ति ही जानता है ।
एक भूखे व्यक्ति से जाने--
भोजन की कीमत,मिलने पर क्या है-?
बरसात में कीमत होती है सदा--
यदि है आपके पास एक छतरी ।
मुसीबतों में जो सहारा दे --
उसकी कीमत, सहारा लिया जानता ।
अपनी कीमत आँकलन का मापदंड--
आपके बेहतर हुनरमंदी दिखाने से है।
ऐसी बोली, बोलिए--
ताकि आपकी, अलग पहचान बने ।
समाज में आपकी इज़्ज़त ही --
एक बेहद कीमती नगीना है ।
हर एक व्यक्ति का सामाजिक मूल्य--
उसके बेहतर चरित्र से होता है ।
अपने व्यक्तित्व की पहचान बनाने--
आन्तरिक ज्ञान को वैसा ही निखारे ।
मानवीय व्यवहार से बढ़कर--
समाज में,किसी चीज की कीमत नहीं।
स्त्री का पवित्र गहना, स्त्रीत्व है--
जिसका पैमाना मात्र चरित्र होता है।
इंसानियत का फर्ज निभाना भी--
अच्छे व्यक्तित्व की कीमत बढ़ाती है ।
कीमत की कीमत जिसने भी जाना है-
जीवन का मोल क्या है,उसने जाना है।
=====÷÷÷÷÷=====
*** मौलिक रचना प्रस्तुति ***
-----------------------------------------------
No comments:
Post a Comment