जिला- दुर्ग
राज्य_छतीसगढ़
शीर्षक- कीमत
सम्पर्क- 7974631529
कीमत नहीं हो सकती किसी के दुआ की
कीमत नहीं हो सकती मां के ममता की
कीमत नहीं हो सकती पिता के साया की
कीमत नहीं हो सकती अपनो के साथ की l
कीमत नहीं हो सकती विश्वास की
कीमत नही हो सकती आत्मविश्वास की
कीमत नहीं हो सकती प्यार की
कीमत नही हो सकती सम्मान की l
कीमत होती है धन की
जो मैल है हाथों के लकीरों की
कीमत होती है तन की
जो बना है माटी की l
प्रिया गुप्ता
भिलाई
No comments:
Post a Comment