जिला राजनांदगांव
राज्य छत्तीसगढ़
विषय मन
शीर्षक मन
विधा कविता
मोबाइल नंबर 9165674670
मन चंचल होते है वो कभी न सोते हैं ।
थक कर सो जाए तन मन सपने में होते हैं ।।
सबका दिशा निर्देशन करता रहता मन।
बस चलते जाता है चलते ही रहता मन।।
मन बुद्धि विवेक एक दूसरे के पूरक होते हैं ।
तीनों एक दूसरे के प्रेरक होते हैं।।
मन चंचलता वश बुद्धि को कर लेता है काबू ।
विवेक उभर कर आए तो मन हो जाए काबू ।।
कथा कहानी उपदेश में मन का गाथा है ।
मन को समझ लेना ज्ञान सत्संग से आता है ।।
कर लिया नियंत्रण मन को गणपति कहाता है ।
सबके दिल में रहता है सबके मन को भाता है।।
No comments:
Post a Comment