जिला : रायपुर ।
राज्य : छत्तीसगढ़ ।
विषय : स्वास्थ्य ।
शीर्षक : स्वास्थ्य का मोल ।
विधा : छंद-मुक्त कविता ।
मोबाइल : 6264189643 ।
दिनांक: 21/8/24, बुधवार ।
=========::::::::::=========
स्वास्थ्य का मोल
===========
आधुनिकता की दौड़ में--
जीवन शैली में अनियमितता बहुत है,
बिगड़ते स्वास्थ्य की बात यही है ।
जान है तो जहान है--
कहावत यूँही नहीं कहा गया है,
इसलिए स्वास्थ्य का मोल बहुत है ।
धन-दौलत सब खरीद सकते हैं--
पर, अच्छा स्वास्थ्य को नहीं,
सही दिनचर्या ही स्वस्थता बनाती ।
संतुलित आहार जिसने अपनाया--
उत्तम स्वास्थ्य का मोल वो जानता ,
यही है सही खूबसूरती का राज ।
कसरत, योग को जो अपनाते हैं--
चिकित्सा से उतने ही दूर रहते हैं,
और औषधि सेवन से बचे रहते हैं ।
स्वास्थ्य का मोल और शरीर जाँच हो--
सचेतन व्यक्तियों की निशानी है,
दीर्घायु और अच्छी सेहत का राजा है।
उच्च विचार और सादगी का जीवन--
अतिउत्तम स्वास्थ्य का मोल है बताता,
संत-महात्मा को इसका लाभ मिलता।
=====::::::::::======
मौलिक रचना, स्थान-बोरियकला ।
****************************
No comments:
Post a Comment