Sunday, July 7, 2024

कोरबा से कृष्णा देवी कारकेल की रचना- सशक्तिकरण

कवयित्री - कृष्णा देवी कारकेल
जिला - कोरबा 
राज्य - छत्तीसगढ़
विषय - सशक्तिकरण
विधा - गीत
दिनांक-04/07/2024
संपर्क - 9399432577 

*सशक्तिकरण*   

भारत को स्वच्छ बनाओ, पर्यावरण को तुम जिलाओ ।
भारत सशक्तिकरण में, कदम से कदम मिलाओ।।2।।
  
भ्रष्टाचार तुम मिटाओ, बेरोजगारी दूर भगाओ। 
आत्मनिर्भर बनना है तो, सशक्तिकरण अपनाओ।। 

बुनियादी सुविधा दिलवाओ, गाँव को स्वर्ग बनाओ।
सशक्तिकरण अपना के, तुम अपना फर्ज निभाओ।। 2।।

आधुनिकता अपना के, वैज्ञानिक सोच... लाओ। सशक्तिकरण के द्वारा सृजनात्मकता अपनाओ।।

लचर व्यवस्था त्यागो..., बच्चों को शिक्षित बनाओ। 
सशक्तिकरण के द्वारा..., बच्चों को आगे बढ़ाओ।।

नारी सशक्तिकरण अपनाओ, बहु-बेटी को बचाओ। 
शिक्षित करके उनको...., जीने की कला सिखाओ।।

जवान और किसान...., को आत्महत्या से बचाओ।
सशक्तिकरण अपना के...., तुम देश को आगे बढ़ाओ ।।2।।
..................................

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...