जिला,मुंगेली,
राज्य, छःगः,
विषय, संस्कार
शीर्षक, संस्कार
विधा,कविता,
मोबाइल नंबर, 9981830087,
मानव ईश्वर का अनुपम देन,
विवेक, बुद्धि,,शरीर औ मन,
यह सब है सहायक,संस्कार,
मातापिता,गुरू से मिले उपहार।।
बचपन से लाल,बाल में संस्कार
आध्यात्म,नैतिकता,सत्य,मुरार,
भारतवर्ष का संस्कार है महान
आदिकाल से उसका रहा प्रमाण।।
प्रातः जागरण,पूजा-पाठ आदि,
सत्य,अहिंसा,परोपकार निधि
वृद्ध सेवा,अतिथी सेवा महान
भारत में प्रचलित,संस्कार_धन।।
पाश्चात्य का अनुकरण से फेर,
प्रभावित होता हमारा संस्कार
इसलिए प्राच्य का करें स्मरण,
निज भाषा,संस्कार है रमण।।
संस्कार,में न आऐ कभी कमी
तब पार होगा आसां,बैतरणी,
पूर्वजों ने जो उगाया है उद्यान,
संस्कार,वृक्ष में सिचों नीर,समन।।
No comments:
Post a Comment