Wednesday, June 5, 2024

बिलासपुर से राजेंद्र कश्यप की रचना- नैतिकता

कवि-राजेन्द्र कश्यप 
जिला बिलासपुर 
राज्य छत्तीसगढ़ 
विषय-नैतिकता
शीर्षक -नैतिकता
विधा -गीत कविता, कहानी,पेन्टिग 
मोबाइल नंबर -98263-87847
=================.===
        
        
======नैतिकता ========

**************************
सदगुण ऐ सदाचार है 
नैतिकता एक व्यवहार है 
परम्पराओं का जुड़ता तार है 
समरसता का आधार है

सुरक्षित सब अधिकार है 
सिखाता ऐ संस्कार है 
बन्धन कारगुजार है 
कानून नहीं विचार है

खुद को जो स्वीकार है 
दूसरे भी करें स्वीकार है 
इस पार भी है उस पार है 
नैतिकता जीवन का सार है

जो समझे समझदार है 
नासमझ के आगे हार है 
नैतिकता है तो सब कुछ है 
ज्यादा कहना बेकार है 

====================

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...