राज्य-छत्तीसगढ़
जिला-रायगढ
विधा-कविता
विषय-जिन्दगी
शीर्षक- "जिंदगी एक तोहफा"
मो. न. -9303298994
*जिन्दगी एक तोहफा*
जिंदगी एक तोहफा है,
इसका दिल से कद्र करो।
आगे जिन्दगी मिले न मिले,
इसका खुलकर सदुपयोग करो।
जिन्दगी मिली है सभी को,
कुछ अच्छा करने के लिए।
जिंदगी यूँ ही बरबाद न करो,
मन बना रहे जीने के लिये।
जिंदगी मिली है मानव को,
आत्मा जागृति के लिए।
आत्मा शरीर चलाती है,
जिन्दगी सफर के लिए।
नासमझ मे यह जिन्दगी,
उलझन सी हमें लगती है।
जिंदगी का हमेशा कद्र करो,
जिन्दगी खुश नुमा लगती है।
स्व रचित रचना
उर्मिला सिदार "उर्मी" बुलाँकी
रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment