Sunday, June 16, 2024

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- जिंदगी एक रंगमंच

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- जिंदगी 
शीर्षक- जिंदगी एक रंगमंच
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033

रंग-मंच है जिंदगी; करतब करते लोग।
मिलते जुलते साथ में; सुंदर है संयोग।।1।।

जगह-जगह में कर रहे; मानव सभी प्रपंच।
जनता से सरकार है; सुनो सभी सरपंच।।2।।

रंग-मंच के खेल में; अच्छा करना काम।
विद्यालय में ज्ञान से; सदा कमाओ नाम।।3।।

रंग-मंच को साज के; गाते रहना गीत।
मोबाइल से फैलते; प्रिये सभी संगीत।।4।।

रंग-मंच के क्षेत्र में; भुलो नहीं संस्कार।
गीत सदा संगीत से; माँ करना उपकार।।5।।

रंग-मंच के साथ तो; मिटता हुआ रिवाज।
गतिविधियों के साथ में; बदले हुए समाज।।6।।

         ✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
         ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...