जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- श्रद्धा
शीर्षक- भगवान के प्रति श्रद्धा
संपर्क- 7974389033
श्रद्धा से विश्वास का; मन में जगता आस।
हाथ जोड़ है प्रार्थना; सदा रहे प्रभु पास।1।
मन प्रसन्न रख आस में; खोना नही धैर्य।
भगवन पर विश्वास कर; सदैव बनना शौर्य।2।
नेक कर्म की राह से; सुखमय है संसार।
प्रिय सदा भगवान का; करते हैं श्रृंगार।3।
द्वार सजे भगवान का ; मंदिर चुनरी लाल।
महावीर है शान से ; बंदर बैठे डाल।4।
श्रद्धा कर माँ शारदे; देकर उत्तम ज्ञान।
मन में है विश्वास तो; सदैव मिलता मान।5।
✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment