जिला -बिलासपुर
राज्य --छत्तीसगढ़
विषय -भाव समन्दर से मोती चुनना
शीर्षक - श्रध्दा
विधा -गीत, कविता, कहानी लिखना,पेन्टिग करना
मोबाइल नंबर -98263-87847
====================
श्रद्धा
----------------------------------------
श्रद्धा प्रेम है, भक्ति है,विस्मय है और सम्मान है
भाव है , भावना है,हृदय से उठने वाले आवाज की पहचान है
श्रद्धा प्रसन्नता है दृढ़ता है आस्था है और विश्वास है
आनंद की अनुभूति है ,अनुष्ठान है , दिल का अहसास है
श्रद्धा लगन है समर्पण है आकर्षण हैऔर झुकाव है
कभी ना मिटने वाला दिल का अमिट भाव है
श्रद्धा विचार है व्यवहार है मन में उठने वाला जज़्बात है
वह कहीं बाहर नहीं है -वह रहता खुद खुदा के साथ है
श्रद्धा एक ऐसी उम्मीद है एक ऐसी आस है
खुदा खुद में है और करता बाहर तलाश है -----2
----------------------------------------
No comments:
Post a Comment