Sunday, June 16, 2024

बिलासपुर से राजेंद्र कश्यप की रचना- जिंदगी

कवि-राजेन्द्र कश्यप 
जिला -बिलासपुर 
राज्य-छत्तीसगढ़ 
विषय -भाव समन्दर से मोती चुनना 
शीर्षक -जिन्दगी 
विधा -गीत, कविता, कहानी लिखना,पेन्टिग करना 
सम्पर्क - मोबाइल नंबर -
-98263-87847
====================
              जिन्दगी 
----------------------------------------

नई सुबह की तरह होती है जिन्दगी 
सारा दिन जगमगाती ज्योति है जिन्दगी 
जिन्दगी में कभी उतार कभी चढ़ाव होते हैं 
सुख और दुःख दो पहलू हैं 
कभी हम हंसते हैं कभी रोते हैं 
ईश्वर ने सबको दिए चौबीस घंटे,समान है 
समस्त प्राणियों में बुध्दिमान केवल इंसान है 

पांचों उंगलियां बराबर क्यों नहीं बनाई ऐ भी तो ले जान 
कर्म भाग्य से संसार चले 
वर्गीय विभिन्नता की पहचान 
कर्मठ इंसान के आगे भाग्य भी झुक जाती है 
रात का अंधेरा चीरकर जिन्दगी जगमगाती है 
निष्काम के पथ में बाधाए सारी आती हैं 
मन से हार जाता है -हीनता छा जाती है 
होनहार बीरवान के होत चिकने पात हैं
प्रतिभा सिद्ध करने वालों की करती दुनिया सौगात है 
ज़मीं- आसमां के बीच की मिट जाती है दूरी 
दृढ़ निश्चयी लक्ष्य बनाकर करते हैं इच्छा पूरी 
बैरंग जिन्दगी भी रंगों से भर जाती है 
इन्द्रधनुष हमें हमें जिन्दगी जीना सिखाती है 
आगे बढ़कर जो रखता दीन-दुखी का ध्यान है 
वह इंसान इंसान न होकर बनता महान है 
प्रार्थना करें विधाता की हम करे बन्दगी 
त्याग, सेवा, परमार्थ हो अनमोल हो जिन्दगी 
नई सुबह की तरह होती है जिन्दगी 
सारा दिन जगमगाती ज्योति है जिन्दगी 
सारा दिन जगमगाती ज्योति है जिन्दगी 
----------------------------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...