Wednesday, June 12, 2024

बिलासपुर से राजेंद्र कश्यप की रचना- संघर्ष

कवि-राजेन्द्र कश्यप 
जिला -बिलासपुर 
राज्य -छत्तीसगढ 
विषय -भाव समन्दर से मोती चुनना 
शीर्षक -  संघर्ष 
विधा -गीत, कविता, कहानी लिखना,पेन्टिग करना 
मोबाइल नंबर -98263-87847
====================
               संघर्ष 
---------------------------------------


-जीवन के इस राह में -संघर्ष चलता जाता है 

कभी रहता विषाद यहां- कभी हर्ष  मिल जाता है

   काम करता  जो निम्नता के -वही तो गर्त में जाता है 

 प्रगति राह बनाए जो -उत्कर्ष वही तो पाता है 

कठिन डगर है जीवन की -  समतल नहीं हो पाता है 
 रुकता नहीं समय कभी-आगे बढ़ता जाता है 
समस्याएं आते जाती है-हल भी होता जाता है 
लड़ते लड़ते जो बढ़े - मंजिल वही तो पाता है 

जीवन के संघर्ष में जो -  राह नयी बनाता है 
 बाधाओं को पार कर-वो  नयी बुलंदी पाता है 
ज़मीं से जाकर आसमा पे -ध्वज अपना लहराता है 
प्रेरणा देता है सबको- इतिहास नया रचाता है
चलता रहता है जीवन-  आया है वो जाता है 
फौलादी सीना शेर दिल ही  -विजय तिलक लगाता है
मौत से डरता नहीं  -कुर्बान भले हो जाता है 
मरकर वो मरता नहीं -नाम अमर कर जाता है

जीवन के इस राह में -संघर्ष चलता जाता है 
कभी रहता विषाद यहां -कभी हर्ष  मिल जाता है 
काम करता जो निम्नता के  - वही तो गर्त में जाता है 
प्रगति राह बनाए जो - उत्कर्ष वही तो पाता है 
उत्कर्ष वही तो पाता है 
उत्कर्ष वही तो पाता है 
----------------------------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...