Thursday, June 6, 2024

रायगढ़ से उर्मिला सिदार उर्मी की रचना- वृक्ष का प्रभाव

कवयित्री- उर्मिला सिदार उर्मी 
जिला- रायगढ़ 
राज्य- छत्तीसगढ़ 
विषय- वृक्ष
शीर्षक -"वृक्ष का प्रभाव"
विधा- कविता 
मोबाइल नंबर 93032 9894

        *वृक्ष का प्रभाव*

तापित हो गई है धरा,
मानवों  के करतूत से।
हरियाली विरल हो गई है,
वृक्षों की पतंग से।

अनियमित वर्षण हो रही है,
अनिश्चित समय में ।
कहीं अति वृष्टि हो रही,
कहीं अनावृष्टि धरा में।

व्यवस्था बिगड़ गई है ,
अव्यवस्था में जीना दुभर है।
ऋतु संतुलन बिगड़ गई है,
इसे ठीक करना जरूरी है।

प्रकृति प्रदूषित हो गई है,
औद्योगीकरण की देन से।
चहुँ ओर समस्या छायी है, 
न कोई सुख से है न चैन से ।

वृक्षों से अपराध कर मनु ,
सुखी कैसे रह पाएगा ।
धरा के समृद्धि बिना ,
मानव शांति से कैसे जी पाएगा।

धरा का वैभव पादप वृक्ष,
इनसे न करो अपराध।
हरियाली, जल के बिना,
जीना हो जाएगा दुश्वार।

हरियाली से धरा सजाओ,
संस्कार से सजाओ समाज।
आ रही है पावस ऋतु ,
नर्सरी लगाओ हर घर द्वार।

वृक्ष के बिना धरा अधूरा,
व्यवहार के बिना जीवन।
जल के बिना जीना नहीं ,
जीव जंतु बिना सूना लगे वन।

स्वरचित रचना 
उर्मिला सिदार उर्मी

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...