Thursday, June 6, 2024

रायपुर से नंदिनी लहेजा की रचना- पेड़

कवि-नंदिनी लहेजा 
जिला-रायपुर 
राज्य-छत्तीसगढ़ 
विषय -पेड़ 
शीर्षक-पेड 
विद्या-कविता 
मोबाईलनंबर-9926179870 

जीवन को जीना है कैसे,
 यह हमें पेड़ सिखाते है।
जीवन स्वयं तक सिमित नहीं,
हमें यही बात बताते है।
लदा हुआ फल फूलों से यह,
किंच भी अभिमान नहीं।
ले जाते लूट फलफूलों को हम,
फिर भी है देता छाया यही।
पेड़ तो रहा है मित्र मानव का,
सदा उपकार करता ही रहा।
केवल चाहा अपना जीवन,
 पर हमने इसे यह भी ना दिया।
मतलब को पूरा करने,
इन्हें काटा चीरा करते हैं।
इनके उपकारों का सिला,
 इन्हे ऐसे क्यों हम देते हैं।
चलता रहा गर सदा यही तो,
 हम ना कहीं के रह पाएंगे।
उजड़ जाएगी धरती मैया ,
हम सब भी मिट जाएंगे।

नंदिनी लहेजा
रायपुर(छत्तीसगढ़)
स्वरचित मौलिक अप्रकाशित

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...