Thursday, June 6, 2024

रायपुर से बसन्त कुमार साहू "ऋतुराज" की रचना- वृक्ष

कवि:- बसन्त कुमार साहू "ऋतुराज" 
राज्य  :- छत्तीसगढ
जिला :- रायपुर (अभनपुर)
विधा :-  काव्य
शीर्षक :- वृक्ष
सम्पर्क नंबर  :- ९३४०९५६००१

पर्यावरण है आवश्यक तो,मिलजुलकर एक काम करें ।
प्रकृति माता को एक-एक, वृक्ष आओ हम दान करें ।।
यही तो प्राण विधाता हमारे, जीवन रक्षा करती है ।
अशुद्ध वायु को ग्रहण कर, ऑक्सीजन हमें देती है ।।

भूल गए क्या कोरोना को, बिन ऑक्सीजन थे मरे ।
प्रकृति माता को एक-एक, वृक्ष आओ हम दान करें ।।

कीड़े मकोड़े पशु पक्षी, सबका तो यही बसेरा है ।
 वृक्ष काट जो नहीं लगाए,मानवता का लुटेरा है ।।

वृक्षारोपण करें जगत के, आओ पालनहार बनें ।
प्रकृति माता को एक-एक, वृक्ष आओ हम दान करें ।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...