जिला- बैतूल
राज्य- मध्यप्रदेश
विषय- पेड़
शीर्षक- *पेड़ न काटो,पेड़ लगाओ*
विधा-
संपर्क- सदर बाजार बैतूल,
मध्यप्रदेश 460001
9589231431
. *पेड़ न काटो,पेड़ लगाओ*
●●●●●●●●●●●●●●
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
पेड़ मित्र है, पेड़ है भाई,
पेड़ से होता, जीवन सुखदाई।
एक , एक सबको बतलाओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ।
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
पर्यावरण करे शुद्ध हमारा,
प्रदुषण का है, हटे पसारा।
आगे आओ सब, आगे आओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ।
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
पेड़ से सुन्दरता है आए,
जो है सबके मन को भाए।
नेक विचार यह मन मेंं लाओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
फल , फूल ,पत्तियाँ ,छाल के,
एक , एक सब कमाल के।
दवा ,औषधि अनमोल बनाओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ।
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
सच्चा साथी है यह जीव का,
सुखमय जीवन के नीव सा।
इससे कतई तुम दूर न जाओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ।
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
महेन्द्र कुमार गुदवारे ,बैतूल
No comments:
Post a Comment