जिला --बिलासपुर
राज्य --छत्तीसगढ़
विषय -भाव समन्दर से मोती चुनना
शीर्षक -- वृक्ष
विधा --- गीत, कविता, कहानी लिखना,पेन्टिग करना
मोबाइल नंबर -- 98263-87847
====================
वृक्ष
----------------------------------------
वृक्ष का बिछौना हो और
आक्सीजन की चादर हो
सूर्य तपिश भी रहे सुरक्षित
हरियाली का आदर हो
क्लोरोफिल आच्छादित हो
नदियां स्वच्छ प्रवाहित हो
पशु पक्षी,प्राणी की खुशियों में
वनस्पति भी समाहित हो
ब्रम्हांड के ग्रह सब रहे संतुलित
संतुलन नहीं बिगड़ पाए
प्रकृति की रक्षा करे यदि मानव
भंयकर प्रलय से बच जाए
जल थल वायु पर्यावरण है
इससे बनी सबकी पहचान
मांग रही है आज ऐ धरती
बच लो बचा लो सबकी जान
ऐसा नहीं खिलौना हो
सोच करे जो बौना हो
लाशों का जो ढेर लगा ले
नाव पतवार डुबौना हो
वृक्ष का बिछौना हो और
आक्सीजन की चादर हो
सूर्य सुरक्षित तपिश रहे और
हरियाली का आदर हो
हरियाली का आदर हो और
हरियाली का आदर हो
====================
No comments:
Post a Comment