Tuesday, June 25, 2024

कोरबा से कृष्णा देवी कारकेल की रचना- संवेदना

कवयित्री - कृष्णा देवी कारकेल
जिला - कोरबा 
राज्य - छत्तीसगढ़
विषय - संवेदना
विद्या - गीत 
संपर्क - 9399432577 
         
       * संवेदना*    
संवेदना..नहीं अगर.. जो, इंसान.. क्या बन पाएगा। संवेदना.. केवल अपने.. लिए, भलमानुस क्या कहलायेगा।।

संवेदना है....सबके लिए, सबके लिए.. अपने लिए..। संवेदना से.. जलते.. दिये, ज्ञान..की जोत..सबके लिए।। 
संवेदना है.. तो दुख-सुख है, दुख-सुख है...सबके लिए। क्रोध.. करुणा.. घृणा द्वेष, सहयोग प्रेम.. सबके लिए।।
 
संवेदना है.. तो हंसना..है रोना, संवेदना है..तो खोना..है पाना। 
संवेदना से....तुम हो हमारे, संवेदना से...ये जहां....है प्यारे।। 
संवेदना है..तो मिलना-बिछड़ना,संवेदना है ...तो गाना-बजाना।
संवेदना से..मात-पिता..हमारे, संवेदना से..बंधु- सखा है प्यारे।।

संवेदना है....खुद के लिए, संवेदना है..परिवार के लिए। संवेदना है..समाज के..लिए, संवेदना है..राज्य देश के... लिए।। 
संवेदना..धारा-अंबर के..लिए, संवेदना..जवान- किसान के..लिए ।
संवेदना..कविता गीत के..लिए ,संवेदना..कवि लेखक के... लिए।।
..........................................

...................................

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...