Friday, June 14, 2024

बिलासपुर से राजेन्द्र कश्यप की रचना- अंधेरा

कवि -राजेन्द्र कश्यप 
जिला -बिलासपुर 
राज्य -छत्तीसगढ़ 
विषय -भाव समन्दर से मोती चुनना 
शीर्षक -अंधेरा
विधा -गीत ,कविता, कहानी लिखना,पेन्टिग करना 
मोबाइल नंबर -98263-87847
====================
               अंधेरा 
----------------------------------------

छिप जाती है रोशनी अंधेरा  छा जाता है 
अन्दर का डर हमें कितना सताता है 
भ्रम मन का है सत्य धोखा खाता है 
ऐ अंधेरा हमें कितना भटकाता है 

कुछ डर है कुछ अंधविश्वास है
जो होता नहीं होने का आभास है
बाहर का अंधेरा बैठा मन के पास है 
 अंधेरा देखते ही होता मन हताश है 

 अशिक्षा,अज्ञानता सबके सब अंधकार  है 
सोचा जाए तो कुछ नहीं सब बातें बेकार है 
शिक्षा सोच आधुनिकता ही वैज्ञानिक आधार है
 सबका कल्याण ही मानव जीवन का सार है 

आखेट से आधुनिक युग  इतिहास हमें बताता है 
अंधेरा मिटते ही  प्रगति राह बनाता है 
चांद सितारे जमीं आसमां छूट नहीं कुछ पाता है 
उजाला यदि उठाता है तो अंधेरा हमें डुबाता है 

छिप जाती है रौशनी अंधेरा छा जाता है
अंदर का डर हमें कितना सताता है 
भ्रम मन का है सत्य धोखा खाता है
ऐ अंधेरा हमें कितना भटकाता है 
कितना भटकाता है 
कितना भटकाता है
----------------------------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...