Wednesday, May 22, 2024

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- युवाओं में बढ़ता डिप्रेशन(अवसाद)

नाम प्रिया गुप्ता
राज्य छत्तीसगढ
जिला दुर्ग
विधा _गद्य (विचार_विमर्श)
शीर्षक _युवाओं में बढ़ता डिप्रेशन(अवसाद)
सम्पर्क नंबर _७९७४६३१५२८

नमस्कार मित्रों 🙏🙏आज हम सभी के आसपास डिप्रेशन की समस्या देखने को मिलती है , यह अत्यन्त विचारणीय विषय है , अपने शब्दों में समस्या एवम समाधान लिखने का प्रयास किया है🙏🙏

 *युवाओं में बढ़ता डिप्रेशन(अवसाद)* _* 
 *कारण एवम उपचार* 
डिप्रेशन नाम सुनते ही मन विचलित हो जाता है
डिप्रेशन के कई कारण है

 *घर का वातावरण* _  घर में आय दिन पति पत्नि, सास बहू, अन्य सदस्यों में आपस में लड़ाई होना l यदि घर में कलह की जगह शांति एवम धार्मिक वातावरण रहे तो शायद बढ़ते डिप्रेशन में कमी आ सकती है l
 *आर्थिक तंगी* _   फैशन एवम् दिखावा के कारण आजकल के युवावर्ग कई गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं एवम् कर्ज आदि लेते हैं और उधार चुका नहीं पाते l
यह भी एक कारण है डिप्रेशन का l 
   युवा वर्ग को घर की परिस्थिति  समझना चाहिए l
 *अकेलापन* _ आजकल अधिकांश घरों में माता पिता दोनो काम पर जाते हैं जिससे बच्चे अकेले घर में अकेला पन महसूस करते हैं l

माता पिता को अपने बच्चों को पर्याप्त समय देना चाहिए l
 *एकल परिवार* _ पहले लोग संयुक्त परिवार में रहते थे किसी भी समस्या का समाधान मिल जुल कर कर लेते थे बच्चे भले समस्या को अपने माता पिता से छुपाते हैं परंतु दादा दादी से बातों को बताते हैं l

हम बड़ो को अपने माता पिता के साथ रहना चाहिए l
 *आसपास का वातावरण*  *एवम मित्र* हमारे घर के आसपास का वातावरण का भी प्रभाव हमारे बच्चो पर पड़ता है l
 आजकल युवावर्ग भले किसी की बात न सुने पर अपने मित्रों पर आंख बंद कर विश्वास करते हैं l
 हम सभी को सूझ बुझ से काम लेना चाहिए l
  
प्रिया गुप्ता
भिलाई

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...