Wednesday, May 22, 2024

कोरबा से गार्गी चटर्जी "आशा " की रचना- तिरंगा प्यारा-प्यारा

दिनांक:- 20/05/2024
नाम :- गार्गी चटर्जी "आशा "
जिला :- कोरबा
राज्य :- छत्तीसगढ़
विषय :- तिरंगा
शीर्षक :- तिरंगा प्यारा-प्यारा   
विधा :- छंदयुक्त कविता
मोब नंबर :- 7987994537

*तिरंगा प्यारा-प्यारा*
 
तीनों रंगों में साजे है , तिरंगा प्यारा-प्यारा ।
सारे झंडों में से लागे , मुझे तो ये ही न्यारा ।।

सीना ताने वर्दीधारी , चले देने कुर्बानी ।
उत्साही जाते हैं गाते , करे क्या आनाकानी ।।

वीरों को प्राणों से प्यारा , रखेंगे ऊंँचा ठानी ।
जांबाजी ये सच्चे योद्धा , नहीं है कोई सानी ।।

संघर्षों में जीना सीखा , इरादे हैं फौलादी ।
सीमा छीने बाहें जो भी , सहेगा वो बर्बादी ।।

माताओं की आशीषों से , भरी है पूरी झोली ।
बैरो को वे मारे काटे , लहू से खेले होली ।।

 गार्गी चटर्जी "आशा "
 कोरबा (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...