Friday, May 31, 2024

रायगढ़ से उर्मिला सिदार "उर्मी" की रचना- कसक जिंदगी

कवयित्री- उर्मिला सिदार "उर्मी"
जिला -रायगढ़
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- कसक 
शीर्षक-"कसक जिंदगी"
विधा- कविता 
मोबाइल नंबर- 93032 98 994
*****************************
*कसक जिंदगी*
कसक जिंदगी जीने नहीं देती ,
हर पल अतृप्त मरने नहीं देती।
जीने की आस में जी रहे हैं सभी,
कसक न हो कामना करते हैं सभी।

कुंठित जीवन कभी खुशी नहीं देती, बिना खुशी के जिंदगी जिंदगी नहीं होती ।
खुशियों के लिए आते हैं जीवन (आत्मा) संसार,
खुशियों के बिना न प्रमाणित होता प्यार।

कसक जिंदगी से सहज जिंदगी, बेहतर है,
सहज जिंदगी में न कुंठा न क्लेश है।
समस्या से मुक्त जिंदगी से खुशियां मिलती है,
खुशियां भरी जिंदगी में ही आत्म तृप्ति है।
*****************************
स्वरचित रचना उर्मिला सिदार "उर्मी"

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...