जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- कसक
शीर्षक- कसक
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
रह जाती दिल में कसक, बहे अश्रु की धार।
मुरली जैसा प्रेम से, होता जीवन पार।1।
प्रेम सदा निश्छल करो, मन में रखकर आस।
सदा रखो सद्भावना, करके तुम विश्वास।2।
कसक रखो दिल में नहीं, मन सदैव धड़काय।
नहीं मिला जब प्रेम तो, हरपल दिल तड़पाय।3।
तेरी यादों में सनम, देखा जब तस्वीर।
करती दिल बेताब तू, करके मुझसे प्यार।4।
जुदा किया दिल से तुने, करके तू इजहार।
कसक बढ़ा दिल को दिया, करके तू इनकार।5।
✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment