जिला- बैतूल
राज्य- मध्यप्रदेश
विषय- *अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस*
शीर्षक- चाय
विधा- क्षणिकाएं
मो.नं.- 9589231431
*अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस*
के अवसर पर
*समस्त चाय प्रेमियों*
*🌹हार्दिक बधाई और अभिनंदन🌹*
*(1)*
लाईट, मीठी,
कड़क,जायकेदार,
देखें इसके रंग।
चाय दिवस पर,
हार्दिक बधाई !
आओ बैठे संग।
साथ बैठते,
आज हम सभी,
ऐसी है मेरी राय।
कर लेगें हम,
गपशप थोड़ी,
एक-एक कप साथ में,
हो जायेगी चाय।
*(2)*
ठण्ड,बरसात
या
हो चाहे गर्मी।
साहब,बाबू
या
हो चाहे कर्मी।
चाय सभी के,
मन भाती है।
अंग्रेजों की,
देन भले हो,
सबको ही सुहाती है।
*(3)
चाय बेचते,
समय बिताया।
किस्मत में फिर,
परिवर्तन आया।
जनसेवा और राजनीति संग,
ऐसा बढ़ाया मान।
मुख्य मंत्री - जनसेवक बने,
और बन गए पंत प्रधान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
महेन्द्र कुमार गुदवारे ,बैतूल
No comments:
Post a Comment