Saturday, May 4, 2024

रायपुर से बसंत कुमार साहू ऋतुराज की रचना- पत्रकारिता व निर्भीकता

कवि-बसंत कुमार साहू ऋतुराज
जिला- रायपुर (अभनपुर)
राज्य-छत्तीसगढ़ 
विषय-विश्व प्रेस दिवस
शीर्षक-पत्रकारिता व निर्भीकता 
विधा-काव्य 
संपर्क-  9340956001

 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, हमें प्रेरणा देता है ।
जैसे जन्म दिवस पर कोई, सीख नया ले लेता है ।।

 पत्रकार हो तुम भी तो एक,लोकतंत्र के रक्षक हो ।
फैल रहे भ्रष्टाचारों का,तुम ही तो महा भक्षक हो ।।

अखंडता संप्रभुता का, आओ तुम भी मान रखो ।
 अन्यायी को दंड दिलाना, इन बातों का ध्यान रखो ।।

निष्पक्ष कहते हैं तुमको, ऐसा ही बन काम करो ।
 लोभ वश में कभी ना अपने,गरिमा को बदनाम करो ।।

 मजदूर मलिक धर्म समाज के,बीच कड़ी बन काम करो ।
 नहीं डरो ईमान से अपना,निर्भीकता पहचान रखो ।।     

       बसंत कुमार साहू "ऋतुराज" 
                     अभनपुर

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...