Wednesday, May 8, 2024

रायगढ़ से सुश्री गीता उपाध्याय'मंजरी की रचना- मतदान करें

कवयित्री - सुश्री गीता उपाध्याय'मंजरी
जिला- रायगढ़
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- मतदान
शीर्षक- मतदान करें
विधा- छंदमुक्त  काव्य
संपर्क- श्रीगणेशकुसुम कुंज वार्ड नं -2 /रायगढ़, पिन-496001
मो-9098075944

         
     🌷मतदान करें🌷

मतदान करें मतदान करें!
मतकेन्द्र में जा मतदान करें!

सरकार यहाँ चुनने का हमें,
अधिकार मिला सम्मान करें! 
मतदान करें मतदान करें!
मत केंद्र में जा मतदान करें!

भारत के हितों में कौन खड़ा,
जनता के हितों मे कौन लड़ा,
यश कौन बढ़ाता भारत का
उंगली से दबा पहचान करें! 
मतदान करें। मतदान करें!

आलस्य तजें लालच भी तजें,
कर्तव्य निभाने हेतु सजें।
हम राष्ट्र के नव निर्माण में बढ़,
मतदान का यह अवदान करें!
मतदान करें मतदान करें!
मतकेन्द्र में जा मतदान करें!

है  लोकतंत्र  का  महापर्व,
उर देशभक्ति का रहे  गर्व,
बनकर उत्तम हम नागरिक,
इस राष्ट्र का नव उत्थान करें!
मतदान करें मतदान करें!कटककक

 स्वरचित@ सर्वाधिकार सुरक्षित

   -सुश्री गीता उपाध्याय'मंजरी'
        रायगढ़ छत्तीसगढ़
        दिनांक: 07-05-2024

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...