जिला- बैतूल
राज्य- मध्यप्रदेश
विषय- पेड़ - पौधों का महत्व
शीर्षक- पेड़
विधा- गीत
संपर्क- शिक्षक
सदर बाजार बैतूल (म.प्र.)
460001
🥦 🥦 पेड़ 🥦 🥦
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
पेड़ मित्र है, पेड़ है भाई,
पेड़ से होता, जीवन सुखदाई।
एक , एक सबको बतलाओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ।
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
पर्यावरण करे शुद्ध हमारा,
प्रदुषण का है, हटे पसारा।
आगे आओ सब, आगे आओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ।
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
पेड़ से सुन्दरता है आए,
जो है सबके मन को भाए।
नेक विचार यह मन मेंं लाओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
फल , फूल ,पत्तियाँ ,छाल के,
एक , एक सब कमाल के।
दवा ,औषधि अनमोल बनाओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ।
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
सच्चा साथी है यह जीव का,
सुखमय जीवन के नीव सा।
इससे कतई तुम दूर न जाओ,
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ।
पेड़ न काटो, पेड़ लगाओ,
सब मिल भैया,अलख जगाओ।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
महेन्द्र कुमार गुदवारे ,बैतूल
No comments:
Post a Comment