जिला सीधी,
राज्य- मध्यप्रदेश,
विषय- माँ, विशेषता,
शीर्षक- माँ,
विधा- गीत,
सम्पर्क सूत्र- 9302340662,
माँ ममता रूपी संसार, माँ में बसता सदा दुलार|
माँ बच्चों का है करतार, माँ सुनती है करुण पुकार||
माँ बच्चों को दे अवतार, करती रोशन घर परिवार|
माँ करती है नैया पार, कर में थामें भी पतवार||
नहीं डूबती है मझधार, करती युक्ति हजारों बार|
माँ बच्चों का है करतार,माँ सुनती है करुण पुकार||
माँ की सजती जब दरबार, बाला वृद्ध सभी दिलदार|
पाते माँ से बुद्धि अपार,देती है संसृति भंडार|
बने विपति माता सरदार,हरती कष्ट लिए तलवार|
माँ बच्चों का है करतार,माँ सुनती है करुण पुकार||
करती चमत्कार संहार, खटता दुष्ट नहीं आसार|
माँ बालक अनुपम उपहार,भेजा ईश्वर भू के द्वार|
करे सृजन रचती परिवार,बालक को लेती पुचकार|
माँ बच्चों का है करतार,माँ सुनती है करुण पुकार||
माँ बच्चों का मुख्य-महान, माँ बिन जीना है दुसवार|
माँ खुशियों की है सौगात, शीतल देती सदा फुहार|
भरे उमंग बात व्यवहार, जो जीवन होता दरकार|
माँ बच्चों का है करतार, माँ सुनती है करुण पुकार||
मातु कृपा है अगम-अपार, बरना पाए पग-पग हार|
कहे 'अमर' कवि हे भगवान, बिन मांँ जीवन है बेकार|
माँ साया दो पालनहार,मिले खुशी हर पल सरकार||
माँ बच्चों का है करतार, माँ सुनती है करुण पुकार||
अमरनाथ सोनी अमर
No comments:
Post a Comment