Saturday, May 25, 2024

कोरबा से कृष्णा देवी कारकेल की रचना- ये बंधन

नाम-कृष्णा देवी कारकेल
जिला-कोरबा 
राज्य-छत्तीसगढ़
विषय- ये प्रेम के बंधन
शीर्षक -ये बंधन
विद्या- गीत 
मोबाइल नंबर -9399 432577

झूम के बरसा ये बादल है, भीग गया तेरा-मेरा तन है।
तुझमें बसा ओ मेरा मन है , मुझमें बसा ये तेरा मन है।।2।।

टूट न जाए तुझको कसम है , सात जन्म का ये बंधन है।
दुख-सुख हमने मिलके बाँटा , बड़े प्रेम से लगाया चमन है ।।2।।
मिलन -जुदाई हमने काँटा , मैं धरती तू नील गगन है।
अंजान नगर के ये दो राही, मिलके सहे दुनिया के तपन है।। 2।।

एक- दूजे के लिए बने हम , हाथ में लेकर हाथ चले हम ।
थोड़े गम है थोड़ी खुशियाँ, हो ना जाए आँखे नम है ।।2।।
दीया और बाती बनके जले हम , फिर ना रहेगा कोई भी गम। 
जनम-जनम का ये बंधन है , लगता हमको ये भी कम है ।।2।।

फूल और कलियाँ महेक  रहे हैं, भंवरे देखो बहक रहे हैं ।
मन भी इनका है चंचल, खग भी देखो चहक रहे है।। 2।।
नदियाँ करती है कल- कल , सरगम सागर छेड़ रहे हैं। 
हम दोनों को इस बंधन की ,देखो बधाई दे रहे हैं ।।2।।झूम के बरसा....।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...