Friday, May 24, 2024

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद 'प्रिय' की रचना- किसान अन्नदाता

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- अन्नदाता 
शीर्षक- किसान अन्नदाता
विधा- छंद मुक्त कविता 
संपर्क- 7974389033

किसान खाना खा रहा,परिश्रम करके खूब।
सहकर तपती धूप को, रहे काम में डूब।।1।।

परिश्रम करना छोड़ दे, जग में सभी किसान।
भूखा पेट सोना पड़े, अब सारे इंसान।।2।।

लिख चिट्ठी सरकार को, अन्न उचित दो दाम।
मांग पूर्ति करके हमें, देना नूतन नाम।।3।।

कैसे छोड़ें हाथ से, हल को सभी किसान।
अन्न-नीर को प्राप्त कर, खुश है सब इंसान।।4।।

धरती से सोना उगाकर, मना रहे खुशहाल।
परिश्रम के मुस्कान से, सभी किसान निहाल।।5।।

         ✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
         ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...