Sunday, April 28, 2024

बिलासपुर से जामिनी केवर्त की रचना- मम्मी-पापा

नाम - जामीनी कैवर्त
जिला -बिलासपुर 
शीर्षक - मम्मी-पापा 
सम्पर्क - ९३९९०५८८२०


छोटा सा है घर हमारा
छोटा-सा परिवार,
मम्मी-पापा का प्यार नहीं
घर में होता है क्लेश, आंसुओं की होती है बरसात।
लोगों को कभी ये अहसास नहीं होता कि हमें भी है दर्द का बुखार।
क्या कहें किस्से,अपने ये दिल का हाल
मम्मी-पापा की बीच की दुरियां बच्चों के जीवन को कर देती हैं बेकार।
बच्चे बड़ों की हरकतों से ही
सहेज पाते हैं अपने लिए संस्कार।
बच्चों की गलतियों को दिल की आलमारी में जगह न दे।
मार पीट कर अकेले न रहने दें
उन्हें सही ज्ञान और प्यार दे।
मम्मी-पापा का प्यार ही बच्चों के लिये
जीवन जीने का पहला आधार है।
बच्चे चाहें किसी भी मुकाम में असफल हो जाये या रास्ते भटक जाये,
बड़ों के 
प्यार का भरमार हो।
हर दुःख और सुख में मम्मी-पापा का प्यार और आशीर्वाद मिलें ऐसा हर बच्चों का घर परिवार हो।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...