Sunday, April 28, 2024

भिलाई से प्रिया गुप्ता की रचना- बिटिया पूछ रही है

नाम _प्रिया गुप्ता
जिला_दुर्ग
राज्य_छतीसगढ़
शीर्षक _बिटिया पूछ रही है
सम्पर्क_७९७४६३१५२८

बिटिया पूछ रही है ,
 अश्रु भरे नयन से
कौन सा घर मेरा है
 प्रश्न ये है सदियों से l
 
पिता कहे बेटी का घर
  पति का घर होता है,
सजाना पति का घर,
 ये तेरे भाई का घर है l

ब्याह हुआ अपने घर आई
 कुछ दिन मान सम्मान मैं पाई
 लगी घर को अपना समझने जब
 पति कहे कहां तेरा घर,नही तेरी कमाई l

बेटी पूछ रही है ,
 आखिर ,कौन सा घर मेरा है 
लगता है मेरा कोई घर नही
बेघर मेरा पता है l

प्रिया गुप्ता
भिलाई

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...