Thursday, March 7, 2024

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- हर हर महादेव

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- महाशिवरात्रि 
शीर्षक- हर हर महादेव 
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033

घर आँगन को साज के,मना रहे त्योहार।
आज महाशिवरात्रि है, देगा भोला प्यार।।1।।

भक्तन को विश्वास है, शिव आएगा द्वार।
खोकर अपने भक्ति में, भूलो ना संसार।।2।।

करो अभिषेक दूध से,शिव का करना मान।
भांग संग गांजा रखो,शिव का है पकवान।।3।।

इस पावन त्योहार से, मन में है उल्लास।
धरती से आकाश तक, फैला हुआ प्रकाश।।4।।

शिव शंकर तो आ गया, प्रिय तेरे दरबार।
करूँ शिवा से प्रार्थना, करो सदा उपकार।।5।।

         ✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...