जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- शिव महिमा
शीर्षक- महिमा महान शिव के
विधा- छंद मुक्त
संपर्क- 7974389033
शिव की महिमा महान है,शिव है पावन नाम।
करना निषाद कामना, रोज सुबह व शाम।।1।।
शिव शंकर के धाम में,मना रहे त्योहार।
तिलक लगाकर माथ में, किये सर्प शृंगार।।2।।
दूध से अभिषेक करें, भोला का संसार।
अर्पित गाँजा-भांग कर,खुश रखना परिवार।।3।।
नमो नमो हे शंकरा, हमको दो वरदान।
हाथों से डमरू बजा, दु:ख हरो भगवान।।4।।
मैं बालक नादान हूँ, गलती करना माफ।
दुख में तो परिवार है, कैसे रखूं मन साफ।।5।।
✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment