जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- महाबली हनुमान
शीर्षक- कृपा करो हनुमान
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
जीवन रेखा हाथ की, बदल गया है आज।
हनुमत की पूजा करें, जीवन अपना साज।।1।।
महावीर हनुमान है, पवन पूत हनुमान।
हनुमत के आशीष से, खूब मिले पहचान।।2।।
हनुमत का सेवक बड़ा,मिले स्वर्ग का द्वार।
कष्ट दूर करते रहो,देना सबको प्यार।।3।।
थामें हाथ महाबली, घूम रहा संसार।
नाम जपत हनुमान का , हनुमत कर उपकार।।4।।
महाबली करना कृपा, संकटमोचन वीर।
महावीर तुम ही सुनो, 'प्रिय' को करना धीर।।5।।
✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment