Tuesday, March 19, 2024

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना-डोली लेके आजा प्रिय

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- डोली 
शीर्षक- डोली लेके आजा प्रिय
विधा- छंद मुक्त 
संपर्क- 7974389033

प्यार की पुरानी यादों को भूलाकर बैठा हूँ।
पूनम के प्रेम को दिल में छिपाकर बैठा हूँ।।

तेरे साथ रहकर प्यार को मैंने जाना है।
मैंने तुझे दिल से अपना माना है।।

तेरे प्यार को दोस्ती के रूप में पाया है।
तेरी सादगी ने मुझे दीवाना बनाया है।।

तेरे रूप सोलह श्रृंगार से सजा है।
तुझे देख चेहरे पर मुस्कान आया है।।

तेरे प्यार में हर पल गाना गाया है।
मेरे दिल की हर बात तुझे बताया है।।

दुल्हन बनके आजा मेरे घर आँगन में,
मेरे दिल को तूने बहुत सताया  है।।

बारात ले के 'प्रिय' एक बार तो आजा।
प्यार को आज तक दोस्ती में निभाया है।।

         ✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...